उत्तराखंड से यूपी, बिहार जाने वाले ध्यान दें, लगभग सभी ट्रेनें हुईं फुल, 350 से पार पहुंची वेटिंग लिस्ट

Uttarakhand to UP Bihar Trains full उत्तराखंड से होली का त्योहार मनाने के लिए यूपी, बिहार, और पूर्वांचल जाने वाले लोगों को हरिद्वार, रुड़की, काठगोदाम से टिकट ही नहीं मिल रहा है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand up bihar train ticket: Trains from Uttarakhand to UP Bihar are full
Image: Trains from Uttarakhand to UP Bihar are full

देहरादून: होली का त्योहार कौन अपने परिवार के साथ नहीं मनाना चाहता है।

Uttarakhand to UP Bihar Trains full

उत्तराखंड से भी हजारों लोग इस दौरान अपने अपने घरों की ओर लौटते हैं और इसी के चक्कर में सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। उत्तराखंड से होली का त्योहार मनाने के लिए यूपी, बिहार, और पूर्वांचल जाने वाले लोगों को हरिद्वार, रुड़की, काठगोदाम से टिकट ही नहीं मिल रहा है। आने वाली पूरी अप्रैल तक पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह फुल हैं और उनको टिकट नहीं मिल रहा है। कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग 350 के पार पहुंच गई है। बता दें कि होली आठ मार्च को है, लेकिन ट्रेनों की भीड़ अभी से बढ़ने लगी है। पहले ही लोगों ने टिकट बुक कर ली है। सबसे अधिक 353 वेटिंग टून एक्सप्रेस में हैं, जो हावड़ा तक जाती है। अब ऐसे में हरिद्वार से पूर्वी भारत को लौटने वाले लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है।उपासना एक्सप्रेस में 181 वेटिंग है, वहीं दून एक्सप्रेस में ऋषिकेश से हावड़ा तक 353 वेटिंग है। गोरखपुर एक्सप्रेस में 81 वेटिंग, और देहरादून से मुजफ्फरपुर में 266 वेटिंग, योग नगरी ऋषिकेश अहमदाबाद एक्सप्रेस में 219 वेटिंग है।