Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुड़की: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की क्रिकेट जगत में वापसी पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल हुए ऋषभ, आईपीएल 2023 से भी बाहर हो चुके हैं, ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल के है कि वह कब मैदान पर वापसी करेंगे। वहीं ऋषभ पंत की वापसी पर भारत के एक पूर्व कप्तान ने बड़ा बयान दिया है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा, 'मैंने उनसे कई बार बात की। जाहिर तौर पर वह चोटों और सर्जरी के बाद कठिन दौर से गुजर रहे हैं और मैं उनके अच्छे होने की कामना करता हूं। एक साल में या कुछ वर्षों में हो सकता है कि वह भारत के लिए दोबारा खेलें।' आगे पढ़िए
वहीं क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से पूरा भारत उनके लिए दुआ मांग रहा था। हाल ही में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी हेल्थ रिकवरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। सर्जरी के बाद अभी पंत चोट से रिकवर कर रहे हैंम उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, '' मुझे नहीं पता था खुली हवा में सांस लेना इतना अच्छा लगता है। " आपको बता दें कि बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के बाद पंत का 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली से रुड़की आते समय एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।।उनकी कार लोहे के डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 200 मीटर आकर जाकर पलट गई थी। पंत को अपने घुटने में तीन प्रमुख लिगामेंट इंजरी का सामना करना पड़ा था। इसी को देखते हुए ऋषभ पंत आईपीएल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।