Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले के भदूड़ा गांव की बेटी रितिका ने आर्मी अफसर की वर्दी पहनी, कंधे पर स्टार सजे तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ा पड़ी।
जी हां भदूड़ा गांव की रितिका नेगी भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। एएफएमसी पुणे से पास आउट होने के बाद रितिका भारतीय सेना का हिस्सा बनी हैं। भारतीय सेना की मेडिकल विंग में रितिका की तैनाती हुई है। रितिका नेगी के पिता का नाम भीम सिंह नेगी हैं, जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। रितिका की मां मीरा नेगी शिक्षिका है। रितिका ने नंदा हिल्स पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से पढ़ाई की। इसके बाद रितिका ने देहरादून का रुख किया। जसवंत मार्डन स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद रितिका ने आर्मी में जाने का मन बनाया। रितिका के परिजन कहते हैं कि बेटी ने बचपन से ही सेना में जाने का ख्वाब पाला था, अब वो पूरा हो गया है। माता पिता और गांव वालों के लिए इससे ज्यादा खुशी की क्या बात हो सकती है।राज्य समीक्षा की तरफ से रितिका को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।