देहरादून से दिल्ली सिर्फ दो घंटे, गडकरी ने किया दावा- ‘इस दिसंबर से फर्राटा भरेंगे वाहन’

210 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे के बनने से कई राज्यों के बीच की दूरी कम होगी, उद्योगों को भी रफ्तार मिलेगी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun Delhi Expressway: Dehradun Delhi Expressway Work Progress Latest Update
Image: Dehradun Delhi Expressway Work Progress Latest Update

देहरादून: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में देश में विश्व स्तरीय सड़क ढांचा विकसित हो रहा है।

Dehradun Delhi Expressway Work Progress

उत्तराखंड में भी बड़ी सड़क परियोजनाएं चल रही हैं, जिससे लोगों का सफर आसान और सुविधाजनक बना है। आने वाले वक्त में दिल्ली से देहरादून का सफर भी दो घंटे में पूरा हो सकेगा। एनएचएआई की कमान संभालते वक्त केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया था कि देहरादून से दिल्ली का सफर छह घंटे से घटकर महज दो घंटे का रह जाएगा, और ये बातें सच साबित हो रही हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, इस साल दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा। रविवार को नितिन गडकरी परिवार के साथ ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में चल रही बड़ी सड़क परियोजनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि चारों धामों तक ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है।

अभी चारधाम यात्रा छह माह ही चलती है। ऑलवेदर रोड बनने के बाद तीर्थयात्री सालभर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा कर सकेंगे। केदारनाथ में रोपवे का काम भी शुरू हो गया है। इससे यात्रा और सुगम हो जाएगी। गडकरी ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से डीजल और पेट्रोल का विकल्प भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट पर भी बात की, कहा कि जनवरी 2024 से लोग हवाई यात्रा करने के बजाय कार से यात्रा करना ज्यादा पसंद करेंगे। बता दें कि दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होने वाला एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर से होते हुए देहरादून को जोड़ेगा। 210 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे के पूर्ण होने से कई राज्यों के बीच की दूरी कम होगी, उद्योगों को भी रफ्तार मिलेगी।