उत्तराखंड की शिक्षिका ममता पुरोहित को बधाई, विज्ञान के क्षेत्र में मिला नेशनल अवॉर्ड

डॉ. ममता पुरोहित को भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक परिषद ने साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार से नवाजा है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
mamta purohit: Uttarakhand Kapkot Teacher Mamta Purohit Got National Award in Science
Image: Uttarakhand Kapkot Teacher Mamta Purohit Got National Award in Science

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की विज्ञान शिक्षिका डॉ. ममता पुरोहित ने एक बार फिर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

Mamta Purohit Got National Award in Science

डॉ. ममता पुरोहित को भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक परिषद ने साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार से नवाजा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 10 विज्ञान शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया, जिनमें डॉ. ममता पुरोहित भी शामिल हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. ममता पुरोहित की सफलता पर प्रदेश के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। डॉ. ममता पुरोहित कपकोट तहसील के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरौड़ा में विज्ञान शिक्षिका के तौर पर सेवाएं दे रही हैं। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक परिषद और रमन साइंस टेक्नोलाजी फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।

भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक परिषद ने साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार के लिए बीते 27 और 28 फरवरी को ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी। अवॉर्ड के लिए बीते अक्टूबर 2022 में ऑनलाइन पंजीकरण हुए थे। चयन के लिए कई कैटेगरी थी। प्रतियोगिता के दौरान विज्ञान महोत्सव, बाल विज्ञान कांग्रेस, सीमांत विज्ञान महोत्सव, सामाजिक मानक, बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास, लिंगभेद मिटाने के लिए पूरे देश में किए कार्य आदि को भी दर्ज किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 10 विज्ञान शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शिक्षिका डॉ. ममता पुरोहित ने भी ऑनलाइन प्रजेंटेशन दिया था। उन्हें माध्यमिक शिक्षा वर्ग में पूरे देश में द्वितीय स्थान मिला है। डॉ. ममता की उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि वो उत्तर भारत से एकमात्र चयनित शिक्षिका भी रही हैं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से डॉ. ममता पुरोहित को शुभकामनाएं।