Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मसूरी रोड पर पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ये हादसा भट्टा फॉल के पास हुआ। नरेश जैन अपने पूरे परिवार के साथ मसूरी घूमने आ रहे थे। इस बीच कार भट्टा फॉल के पास पहुंची और अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद देखते ही देखते कार खाई में समा गई। मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बाबत खबर की। पुलिस टूम ने मौके पर पहुंचकर सभी को रेस्क्यू किया। कार में सवार सभी लोगों की हालत नाजुक है। हादसे में नरेश जैन परिवार के 6 लोगों के साथ ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ों में हमेशा संभलकर ही वाहन चलाएं।