गौरवशाली पल: गढ़वाल के सार्थक सेमवाल ने इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल Sarthak Semwal ने प्राप्त किया रजत पदक।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
sarthak semwal tehri garhwal karate: Sarthak Semwal Won Silver Medal in International Karate Championship
Image: Sarthak Semwal Won Silver Medal in International Karate Championship

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है। जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

Sarthak Semwal Won Silver Medal in International Karate Championship

दिनांक 3 से 5 मार्च 2023 तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित हुई 12वीं कराटे कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्थक सेमवाल द्वारा रजत पदक प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता में मलेशिया, सिंगापुर, ताइवान, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, तेहरान, श्रीलंका, भूटान आदि देशों के 1000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सार्थक सेमवाल द्वारा पहले चक्र में इंडोनेशिया एवं सिंगापुर के खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया गया तथा फाइनल में एक कड़े मुकाबले में मलेशिया के खिलाड़ी से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया। आगे पढ़िए

सार्थक वर्तमान में श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में कराटे प्रशिक्षक श्री विश्वनाथ राजपूत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि सार्थक सेमवाल की इस उपलब्धि पर वन मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, घनसाली विधायकर शक्ति लाल शाह, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार सहित जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई।