अनूठा रिकॉर्ड: ये है उत्तराखंड की पहली महिला, जिसने विश्व की 6 बड़ी मैराथन में हासिल की फतह

मिलिए इन देशों की 6 बड़ी मैराथन फतेह करने वाली उत्तराखंड की पहली महिला रीति सहाय से, टोक्यो मैराथन के साथ ही छुआ 6 मैराथन का आंकड़ा
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Reeti Sahay Marathon uttarakhand: Reeti Sahay first woman from Uttarakhand to finish 6 major marathon
Image: Reeti Sahay first woman from Uttarakhand to finish 6 major marathon

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लिए एक बेहद गौरवांवित करने वाली खबर सामने आ रही है।

Uttarakhand Reeti sahay finished 6 major marathon

रानीखेत की रीति सहाय ने देवभूमि का नाम रौशन किया है और उत्तराखंड की पहली ऐसी महिला बन गई हैं जिन्होंने विश्वभर में 6 प्रमुख मैराथन पूरी की। रानीखेत की रहने वाली 44 वर्षीय रीति सहाय उत्तराखंड की पहली और भारत की कुछ गिने-चुनी विश्व मैराथन मेजर्स (डब्ल्यूएमएम) - बोस्टन, बर्लिन, न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन को पूरा करने वाली पहली महिला बन गई हैं। सहाय को सभी छह मैराथन के समान 'सिक्स स्टार मेडल' से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की केवल छह महिलाएं थीं। हालांकि, हाल ही में 5 मार्च को हुई टोक्यो मैराथन के बाद सहाय सहित अब उपलब्धि हासिल करने वालों की संख्या 23 हो गई है। सेवानिवृत्त सेना अधिकारी की बेटी, रीति सहाय ने 2018 में 40 साल की उम्र में मैराथन में दौड़ना शुरू किया। आगे पढ़िए

Reeti sahay marathon list

उन्होंने सबसे पहले 2018 में बरलिन मैराथन में हिस्सा लिया और उसके बाद 2019 में न्यूयॉर्क की मैराथन में हिस्सा लिया मगर कोरोना महामारी के बाद 2 साल तक वे मैराथन में हिस्सा नहीं ले पाए जिसके बाद 2022 में उन्होंने लंदन में मैराथन में हिस्सा लिया और साढ़े 3 घंटे तक लगातार दौड़ लगाई। इसके बाद उन्होंने उसी हफ्ते शिकागो में आयोजित हुई पांचवी मैराथन में हिस्सा लिया और हाल ही में टोक्यो में हुई मैराथन में उन्होंने 6 मैराथन पूरी कर ली। उन्होंने कहा कि टोक्यो की मैराथन सबसे ज्यादा मुश्किल थी क्योंकि उसमें काफी ज्यादा प्रतिबंध लगाए गए थे। यहां तक कि लोग मैराथन के दौरान पानी भी प्रतिबंधित था। उन्होंने अपनी इस अनोखी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार वालों को देते हुए कहा कि उनके बिना यह मुमकिन नहीं हो पाता।