Virat Kohli Anushka Sharma faith on kainchi dham uttarakhand विराट की इस सफलता को फैंस कैंची धाम वाले नीम करौली बाबा का आशीर्वाद बता रहे हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Virat Kohli Test Century Anushka Sharma Says Its Miracle of Baba Neem Karauli
नैनीताल: तीन साल से ज्यादा लंबा इंतजार और भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की।
Virat Kohli Anushka Sharma faith on baba neem karauli
विराट ने अहमदाबाद में हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक जड़ा है। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है, फैंस विराट कोहली को बधाई दे रहे हैं। वहीं विराट की इस सफलता को कुछ फैंस कैंची धाम वाले नीम करौली बाबा का आशीर्वाद बता रहे हैं। कैंची धाम आने वाले भक्त कभी निराश नहीं होते। बीते साल नवंबर में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ कैंची धाम आए थे। यहां उन्होंने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा था। अब 3 साल 3 महीने और 17 दिन के इंतजार के बाद विराट ने टेस्ट मैच में शतक लगाया है। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 28वां शतक है। विराट कोहली ने 23 नवंबर 2019 में टेस्ट मैच में आखिरी सेंचुरी लगाई थी।
विराट कोहली की वापसी का श्रेय अनुष्का शर्मा ने नीम करौली बाबा को दिया है। बता दें कि विराट कोहली बीते साल नवंबर में भवाली स्थित कैंची धाम में दर्शन करने के बाद इसी साल जनवरी में भी परिवार के साथ वृंदावन स्थित नीम करौली बाबा के आश्रम पहुंचे थे। अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 75वां शतक जड़ा है। विराट ने 241 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया है।
पिछले कुछ वक्त से विराट कोहली क्रिकेट से वक्त निकालकर मंदिरों के दर्शन को पहुंच रहे हैं, जिसे फैंस आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। कैंची धाम को लेकर मान्यता है कि यहां आने वाला व्यक्ति कभी भी खाली हाथ वापस नहीं लौटता। बाबा के भक्तों में जाने-माने लेखक रिचर्ड अल्बर्ट, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया राबर्ट्स, एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी विदेशी हस्तियां शामिल हैं।