Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के सिलपाटा गांव से एक रोचक खबर है। यहां एक खंडहर आवासीय भवन में गुलदार ने 3 शावकों को जन्म दिया है।
मकान मालिक ने जैसे ही ये नजारा देखा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि मकान मालिक को आते देख मादा गुलदार मौके से चली गई। अब शावकों के पास दुबारा आने और लोगों की आवाजाही से मादा गुलदार कहीं हिंसक न बन जाए। इस बात को लेकर वन विभाग चिंतित है। वन विभाग ने स्पेशल टीम बनाई है और आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए ताकि लोग गुलदार के शावकों को देखने यहां ने पहुंचे। खबर आ रही है कि मादा गुलदार ने दो शावकों को वहां से शिफ्ट कर दिया है। एक शावक अभी खंडहर में मौजूद है। माना जा रहा है कि मादा गुलदार आज रात तक तीसरे शावक को भी वहां से शिफ्त कर देगी। आगे देखिए वीडियो
आबादी के करीब खंडहर में शावकों के जन्म से आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग बस इस इंतजार में है कि मादा गुलदार आए और अपने शावकों को ले जाए। बताया जा रहा है कि ये घर गीता पुनेठा का है। यहां वो पशुओं के लिए घास, चारा रखती हैं। सोमवार सुबह वो मवेशियों के लिए घास लेने भवन में गई तो वहां तीन नवजात शावक और गुलदार को देख दंग रह गई। महिला को देखते ही गुलदार शावकों को छोड़कर भाग गया। इसके बाद वन विभाग को इसकी खबर की गई। वन विभाग ने आसपास के घरों को खाली कराते हुए लोगों को भवन से दूर रहने की अपील की है। देखिए वीडियो