Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी में स्थित चोरगलिया पुलिस एवं एसओजी ने गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह गुलदार की खाल की तस्करी करने गुजरात जा रहा था। उसने मांस में जहर देकर जंगल में रख दिया था। जिसे खाने से गुलदार की मौत हो गई। इसके बाद उसने गुलदार की खाल निकाली और तस्करी के लिए गुजरात लेकर जा रहा था।एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सोमवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर चोरगलिया पुलिस व एसओजी जसपुर खोलिया गांव में पहुंची। इस दौरान उनकव कंधे पर बैग टांगकर आ रहा युवक मिला। आगे पढ़िए
जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से गुलदार की खाल बरामद हुई।पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम कालीपुर पोखरिया, चोरगलिया निवासी सूरज कुमार बताया। उसने बताया कि गुलदार को कुछ माह पहले पास के ही एक जंगल में मांस में जहर रखकर मारा। इसके बाद खाल निकालकर तेल लगाकर छुपाकर रख ली थी। वह खाल को बेचने के लिए चोरी छिपे सूरज गुजरात जा रहा था। जहां पर खाल को बेच देता। पुलिस ने खाल पकड़ने के बाद वन दारोगा विनोद कुमार जोशी को मौके पर बुलाया। निरीक्षण करने पर खाल की लंबाई 165 सेमी पाई गई। जबकि हाइट 57 सेमी निकली। वह खाल पांच से छह माह पुरानी बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।