Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में पांच लोगों ने युवक के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।
ये लोग युवक को कई महीनों तक नशे के इंजेक्शन लगाते रहे, उसे स्मैक भी दिया। इतना ही नहीं आरोपी जब-तब उसके साथ मारपीट करते थे, जिससे युवक के चार दांत टूट गए। इतने से भी मन नहीं भरा तो आरोपियों ने युवक का गुप्तांग काट दिया। दरिंदगी के इस खेल में एक युवती भी शामिल रही है। अब पीड़ित की मां ने युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके बेटे से कोरे कागज पर दस्तखत करा के उस पर 80 लाख रुपये उधार लेने की बात भी लिख दी। इसके बाद युवक और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। घटना वसंत विहार इलाके की है।
यहां बल्लूपुर क्षेत्र की रहने वाली अनीता रस्तोगी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके घर में शोएब, राजू, अंकुश नेगी, पीयूष लोहानी उर्फ डुग्गू और नेहा किराये पर रहते थे। छह महीने पहले सभी ने कमरा छोड़ दिया। किराए पर रहते वक्त इन सभी की अनीता के बेटे नीलाभ रस्तोगी से अच्छी जान-पहचान हो गई थी। महिला का आरोप है कि बीते छह महीने से ये पांचों उसके बेटे को नशे के इंजेक्शन लगा रहे थे। उन्होंने नीलाभ को बाहर ले जाकर एक कागज पर दस्तखत करा, उसमें उधार लेने की बात भी लिख दी। आरोपियों ने नीलाभ के गुप्तांग का कुछ हिस्सा भी काट दिया। महिला का आरोप है कि युवती और उसके साथियों ने ये हरकत उनका मकान हड़पने के लिए की है। बहरहाल युवक की मां की शिकायत पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।