उत्तराखंड में यहां बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 100 एकड़ में तैयार होगा विश्वविद्यालय..जानिए खास बातें

Haldwani sports university राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
haldwani sports university: Uttarakhand Sports University will be set up in Haldwani
Image: Uttarakhand Sports University will be set up in Haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। इसके लिए जगह का चुनाव भी कर लिया गया है।

Sports University will be set up in Haldwani

उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ खेल स्टेडियम के आसपास अतिरिक्त जमीन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना से हल्द्वानी खेल स्टेडियम का बेहतर तरीके से उपयोग हो सकेगा। बुधवार को सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जमीन तलाशी जाए। आगे जानिए खास बातें

विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के साथ ही खेल एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विषय विशेषज्ञों से सुझाव लिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि खेल स्टेडियम के आसपास अतिरिक्त जमीन की संभावनाएं तलाशी जाएं, ताकि खेल विश्वविद्यालय में स्टेडियम का भी उपयोग हो सके। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह विश्वविद्यालय लगभग 100 एकड़ में बनाया जाएगा। वर्तमान में खेल विभाग 2024 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा भी की है। राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ी लक्ष्य सेन और चंदन सिंह को खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये पुरस्कार राशि के तौर पर दिए जाएंगे। 24 मार्च को सीएम द्वारा दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।