गजब हाल है: उत्‍तराखंड की इस जेल के अंदर हो रही है दारू सप्लाई, बदमाशों की मौज आ गई

हल्द्वानी की जेल में बदमाशों को परोसी जा रही है शराब, बोतल के साथ पकड़ा गया कर्मी..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Haldwani Jail Liquor: Liquor supply inside Haldwani Jail
Image: Liquor supply inside Haldwani Jail

हल्द्वानी: हल्द्वानी की जेल में बदमाशों को शराब परोसने का गंभीर मामला सामने आया है। सजा काटने आए कैदियों को शराब पिलाई जा रही थी।

Liquor supply inside Haldwani Jail

जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक एक सप्ताह पहले सुरक्षा में तैनात संविदा कर्मी दीपक चंदौला शराब की बोतल लेकर जेल के अंदर दे गया। आरोपित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल कैदियों से डील करके पिछले हफ्ते संविदा कर्मी दीपक चंदौला शराब की बोतल लेकर जेल के अंदर दे गया। हल्द्वानी से खरीदकर शराब की बोतल मुख्य गेट से अंदर पहुंच गई। वो तो दूसरे गेट पर तलाशी ले रहे कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया। ऐसा माना जा रहा है कि इससे पहले भी शराब बदमाशों तक पहुंच चुकी है। आगे पढ़िए

एक खबर के मुताबिक जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और जिसतक शराब पहुंचाई जा रही थी, उसतक पहुंचने का प्रयास भी किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शराब किसी बदमाश की डिमांड पर ले जाई जा रही थी। इससे पहले भी शराब बदमाशों तक पहुंच चुकी है। इस मामले की जांच कर रहा है कि शराब कहां जा रही थी। लेकिन शराब की बोतल को कर्मचारी द्वारा अंदर लेकर जाना बेहर गंभीर मामला है।जेल प्रशासन ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। गुपचुप तरीके से कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसके विरुद्ध पुलिस में भी शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। अन्य कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।