Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में शराब तस्करों ने हद कर दी। तस्करी के अलग अलग तरीकों के बीच अब उन्होंने तस्करी का एक ऐसा तरीका अपनाया कि पुलिस भी हैरान हो गई।
शराब तस्करों ने शराब ले जाने के लिए एक महिला को मरीज बना दिया। तस्करों ने एंबुलेंस की व्यवस्था की और उसमें महिला को मरीज के रूप में बैठा लिया। वे एंबुलेंस में शराब भरकर ले जा रहे थे मगर पुलिस भी उनसे चार क़दम आगे निकली। तस्करी कर रहे चार आरोपियों को रानीपोखरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने एंबुलेंस में शराब की पेटियां लादकर उन पर मरीज के रूप में एक महिला को लेटाया था। पुलिस ने बीस पेटी शराब बरामद करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है और एंबुलेंस को सीज कर दिया है।
मगर बड़ा सवाल यह है कि पुलिस को आखिर कैसे शक हुआ कि दाल में कुछ काला है। दरअसल कहते हैं कि चोर जहां भी जाए, अपने निशान पीछे छोड़ ही देता है, तो बस कुछ ऐसा ही तस्करों ने भी किया और एंबुलेंस ने बिना भीड़ सायरन बजाया तो पुलिस को हुआ था शक। जब उन्होंने रोका तो शराब की पेटियों पर महिला लेटी थी। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात रानी पोखरी थाने के गेट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक एंबुलेंस तेजी से सायरन बजाते हुए आई। जबकि, वहां भीड़ नहीं थी। बिना भीड़ सायरन बजाने पर पुलिस को शक हुआ। जब एंबुलेंस रोककर उसकी जांच की तो उसमें शराब लदी मिली और शराब के ऊपर महिला लेटी थी। पुलिस ने एंबुलेंस में मरीज बनकर लेटी महिला रवीना भटनागर के अलावा 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर एंबुलेंस सीज कर दी।