Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। गुलदार न सिर्फ रिहायशी इलाकों में घूम रहे हैं, बल्कि राह चलते राहगीरों-वाहन चालकों पर हमला भी कर रहे हैं।
रविवार को एक ऐसी ही घटना रानीखेत में हुई। यहां बाइक से घर लौट रहे ग्रामीण पर गुलदार झपट पड़ा। अचानक हुए इस हमले से युवक घबरा गया और बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरा। इधर, युवक रातभर घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। ग्रामीण और राजस्व पुलिस रातभर युवक को ढूंढती रही। 13 घंटे बाद युवक 200 फीट गहरे गड्ढे में बदहवास हालात में पड़ा मिला। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का नाम भीम सिंह नेगी है। वो तड़ी (गनियाद्योली) के रहने वाला है। आगे पढ़िए
परिजनों के अनुसार रविवार को शाम को भीमसिंह गांव के लिए रवाना हुआ था। तभी सिंगोली-चलसिया पडोली मोटर मार्ग पर काला पहाड़ के समीप गुलदार जंगल से निकल कर सड़क पर पहुंच गया। गुलदार से बचने के चक्कर में भीम सिंह बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरा। देर रात तक भीम सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। उन्होंने राजस्व पुलिस को सूचना दी। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे के आसपास भीम बदहवास हालत में खाई में गिरा दिखा। राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह भीम सिंह को खाई से बाहर निकाला, और उसे अस्पताल पहुंचाया। राजस्व अधिकारियों के मुताबिक भीम सिंह को अभी पूरी तरह होश नहीं आ सका है। युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।