Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: आईपीएल शुरु होते ही सट्टेबाजी भी शुरू हो गई है। देहरादून में भी सट्टेबाजी का खेल चल रहा है।
रायपुर थाना पुलिस ने सनराइजर हैदराबाद व पंजाब किंग्स आइपीएल मैच में सट्टा लगाते तीन मुख्य बुकी सहित छह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इरशाद खान, सलीम व आसिफ तीनों पार्टनर के रूप में सट्टे बुके का काम करते हैं। तीनों बुकी के ऊपर उनके बॉस भी काम करते हैं। तीनों स्टोरियों की ओर से पार्टनरशिप में गो एक्सचेंज नामक अवैध ऐप पर अपना ऑनलाइन अकाउंट खोला गया है। आरोपितों की पहचान इरशाद खान निवासी भगत सिंह कॉलोनी रायपुर, सलीम निवासी इंद्र रोड, आसिफ निवासी इन्द्र रोड डालनवाला, शोएब निवासी भगत सिंह कॉलोनी, वसीम निवासी अधोईवावाला और योगेश वर्मा निवासी चंदन नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।