देहरादून से जाने वाले ट्रेन यात्री ध्यान दें, दोबोरा शुरू हुआ इन 3 ट्रेनों का संचालन

देहरादून से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों उपासना, जनता और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Upasana Janta Kumbh Express starts: Upasana Janta Kumbh Express starts operating from Dehradun
Image: Upasana Janta Kumbh Express starts operating from Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लखनऊ, गोरखपुर रूट पर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।

Upasana Janta Kumbh Express starts operating from Dehradun

देहरादून से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों उपासना, जनता और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। जी हां स्टेशन अधीक्षक ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लखनऊ के पास पटरियों पर कुछ मरम्मत कार्य चल रहा था। इस वजह से रेलवे ने इस ट्रैक पर कुछ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इनमें से देहरादून से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों उपासना, जनता और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन बंद था, जो कि अब दोबारा शुरू हो गया है। अब काम पूरा हो गया है। ऐसे में बुधवार से इन तीनों ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से लखनऊ, गोरखपुर रूट के यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी।