Char Dham Yatra: केदारनाथ में इस बार कितने रुपये में मिलेगी खाने की थाली, पढ़िए पूरी रेट लिस्ट

केदारनाथ धाम में भोजन की दरें हुईं निर्धारित, 200 रुपये में मिलेगा लज़ीज़ पहाड़ी खाना..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
kedarnath food plate rate list: Food rate list in Kedarnath
Image: Food rate list in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा की जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं।

Food rate list in Kedarnath

केदारनाथ यात्रा शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों के अंदर यात्रा का उत्साह साफ तौर पर दिख रहा है। परिवहन विभाग से लेकर सभी प्रशासन अपने अपने स्तर पर जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच यात्रियों और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के भोजन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी गई है। निगम द्वारा एक सप्ताह के भीतर कैंटीन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्राकाल के लिए जीएमवीएन ने केदारनाथ में भोजन की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। केदारनाथ के दर्शन को आने वाले यात्रियों को सुबह के नाश्ते के लिए 200 रुपये और दोपहर और रात के खाने के लिए 250-250 रुपये भुगतान करने होंगे। केदारनाथ में यात्रियों को प्रतिदिन लौकी, तोरई की सब्जी के साथ मूली की थिंचोड़ी, गहथ की दाल, पहाड़ी राजमा, उड़द व तोर की दाल का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके साथ ही चाय, कॉफी और दूध भी मिलेगा। यात्रियों को सुबह नाश्ते के लिए दो सौ रुपए, और रात और शाम के खाने के लिए ढाई सौ रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।