उत्तराखंड: 20 हजार रुपये में दरोगा ने बेच दिया ईमान, रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

आरोपी दरोगा ने 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से 20 हजार की घूस मांगी थी।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand daroga bribe arrest: Inspector Indrajit Singh Rana caught taking bribe in Haridwar
Image: Inspector Indrajit Singh Rana caught taking bribe in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में घूसखोर दरोगा ने पुलिस महकमे की छवि को दागदार कर दिया। विजिलेंस की टीम ने दरोगा को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

Inspector caught red handed while taking bribe in Haridwar

बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा ने 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से 20 हजार की घूस मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी दरोगा को रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा इसी कोतवाली में तैनात है। विजिलेंस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत राणा धोखाधड़ी के एक मामले की जांच कर रहा था। इसी दौरान उसने 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की घूस मांगी। मामले की शिकायत देहरादून विजिलेंस तक पहुंची तो विजिलेंस की टीम देहरादून से हरिद्वार पहुंच गई और आरोपी इंद्रजीत सिंह राणा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक ज्वालापुर कोतवाली में विजिलेंस ने दरोगा से पूछताछ भी की। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।