बड़ी खबर: पौड़ी गढ़वाल के दर्जनों गांवों में लगा नाइट कर्फ्यू, स्कूलों की छुट्टियां घोषित

पौड़ी गढ़वाल के कई इलाकों में बाघ का आतंक है। दर्जनों गांवों में लगा नाइट कर्फ्यू, स्कूलों की छुट्टियां घोषित..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Pauri garhwal tiger night curfew: Fear of tiger in Pauri Garhwal night curfew in many villages
Image: Fear of tiger in Pauri Garhwal night curfew in many villages

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल जिले के कई गांव में नरभक्षी बाघ का आतंक फैला हुआ है। यहां बीते कई दिनों से बाघों का आतंक बना हुआ है।

Night curfew in many villages of Pauri Garhwal

बाघों के हमले के डर की वजह से पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल मैं कई स्कूलों की 2 दिन की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इसके अलावा अब बड़ी खबर यह मिल रही है कि यहां अब 11 घंटे का रात्रि कर्फ्यू भी लगेगा। पौड़ी गढ़वाल जिले के डीएम डॉ आशीष चौहान ने इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि बाघों का झुंड कभी भी हमलावर हो सकता है इस वजह से पौड़ी गढ़वाल जिले के तहसील रिखणीखाल और धुमाकोट में शाम 7:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक कई गांव में नाइट कर्फ्यू रहेगा। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कैरियर निकाल तहसील और धुमाकोट तहसील के 28 गांव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अलावा पैनू पट्टी-4 में भी नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। बताया गया है कि बाघों का 1 झुंड रिखणीखाल के कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगे गांवों में घूमते हुए देखा गया है। अब क्षेत्र से लगे गांव में जल्द ही ड्रोन की मदद ली जाएगी जिससे बाघों के मूवमेंट का पता चल सके।