शाबाश भुली: सुमन नैनवाल ने रचा इतिहास, देश की सबसे लंबी मिलेट साइकिल रैली ने बनाया रिकॉर्ड

पहाड़ की बेटी सुमन ने उठाया मिलेट क्राँति का जिम्मा, देश की सबसे लंबी मिलेट साइकिल रैली आयोजित कर रचा इतिहास
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Suman Nainwal Millet Cycle: Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand
Image: Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

चमोली: इन बेटियों के दम से वास्तव में उत्तराखंड धन्य है। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि हाल ही में मिलेट क्रांति नाम का छोटा सा शब्द देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।

Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

मिलेट क्रांति का अर्थ क्या है? जरा ये भी जान लीजिए। इसका मतलब है मोटे अनाजों के रख रखाव, खानपान, तथा व्यवसायिक उत्पादन हेतु स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण लोगो में जागरूकता के लिए छेड़ा गया अभियान। अब मिलेट क्रांति में उत्तराखंड का नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। ये सब कुछ संभव हो सका पहाड़ की एक होनहार बेटी के बूते। चलिए आपको आगे बताते हैं। हाल ही में देश की सबसे लंबी और पहली मिलेट क्रांति साइकिल रैली का समापन हो गया है। ये देश की पहली अनोखी साइकिल रैली है जिसने तीन दिनों लगभग 300 किमी की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देहरादून की में "नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था" की संस्थापक सुमन नैनवाल ने इसकी शुरुआत की है। सुमन पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। सुमन ने अपने पहाड़ प्रेम को लेकर भारत की प्रथम औ सबसे लम्बी मिलेट क्राँति साइकिल रैली -300 किमी का आयोजन करने की पहल की है। शुक्रवार 14 अप्रैल को देहरादून मुख्यमंत्री आवास से शुरू हुई साइकिल रैली पहले दिन ऋषिकेश होते हुए श्रीनगर में पहुँची। दूसरे दिन श्रीनगर से रवाना होते हुए रुद्रप्रयाग और फिर दूसरे दिन का विश्राम हॉलीडेज होम कर्णप्रयाग में हुआ। तीसरे दिन सुबह 6 बजे मिलेट क्राँति साइकिल रैली कर्णप्रयाग स्थित हॉलीडेज होम से अपने अन्तिम पड़ाव मुन्दोली के लिए निकली। साइकिल रैली के दौरान आम जनता को मिलेट उत्पादों के प्रति जागरूक करने के साथ ही मिलेट्स खेती के प्रति प्रोत्साहित भी किया गया। आगे पढ़िए कि इस रैली का मकसद क्या है।

  • Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

     Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand
    Pic: 1/ 4
    Image: Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

    भारत सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। देश में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसकी सार्थक पहल की गई है। उत्तराखण्ड में मोटे अनाज का उत्पादन अधिक होने के बावजूद कम जागरूकता है, इसी लिए चमोली ज़िले की बेटी नथुली संस्था की संस्थापिका सुमन नैनवाल ने यह बीड़ा उठाया।

  • Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

     Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand
    Pic: 2/ 4
    Image: Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

    उन्होंने इस रैली का आयोजन कर ग्रामीणों को मोटे अनाजों के प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें इसका मार्केट उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया। इस रैली के दौरान संस्था की संस्थापक सुमन नैनवाल द्वारा ग्रामीणों को मोटे अनाजों के बेहतर रख रखाव और देश तथा विदेशो में बढ़ती डिमांड के लिए नए तौर तरीके बताये गए।

  • Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

     Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand
    Pic: 3/ 4
    Image: Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

    जिसमें फसल की गुणवत्ता के आधार पर अन्न की ग्रेडिंग करके, पैकजिंग, एवं उचित बाजार को ढूंढना मुख्य है। उन्होंने बताया कि बाजारीकरण के इस दौर में किसी भी प्रोडक्ट को बेचने तथा उसका उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए उसको प्रदर्शित करने का तरीका एक मुख्य भूमिका निभाता है।

  • Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

     Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand
    Pic: 4/ 4
    Image: Suman Nainwal Millet Cycle Rally Uttarakhand

    राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से सुमन नैनवाल को इस बेहतरीन कार्य की शुभकामनाएं।