Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
जी हां पीलीकोठी के रहने वाले कुशाग्र दुर्गापाल ने एनडीए परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त की है। कुशाग्र ने आठवीं तक की पढ़ाई निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से पूरी की। कुशाग्र के पिता ललित मोहन दुर्गापाल व्यवसायी हैं। इसके अलावा उनकी माता ललिता दुर्गापाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। कुशाग्र का कहना है कि सैनिक स्कूल में उन्हें ऐसा माहौल मिला कि वो अपने लक्ष्य को पूरा कर पाए। वो कक्षा 12 वीं में एकेडमिक कैप्टन भी रहे। आगे पढ़िए
10 वीं में कुशाग्र ने नेशनल टेलेंट सर्च एक्सीलेंस की तैयारी की थी। उस दौरान उन्हें राज्य में तीसरी रैंक मिली थी। कुशाग्र की मां ने बताया कि जब कुशाग्र पांचवी क्लास में था, उस दौरान उनकी टीचर रेनू भोज ने कुशाग्र को सैनिक स्कूल के लिए तैयारी करने की सलाह दी थी। इसके बाद कुशाग्र ने ये लक्ष्य भी तय कर लिया। जब कुशाग्र सातवीं कक्षा में थे, तो उस दौरान उन्होंने इंडियन नेवल एकेडमी की एक डॉक्युमेंट्री देखी थी। इसे देखने के बाद कुशाग्र में नेवी जॉइन करने की इच्छा जागी। फिर पता चला कि इंडियन नेवी के लिए सैनिक स्कूल का सलेक्शन रेट अच्छा है। इसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल के लिए तैयारी की। कुशाग्र ने एनडीए में नेवी को ही पहली प्रेफरेंस दी है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से कुशाग्र Kushagra Durgapal को हार्दिक शुभकामनाएं।