Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: आज हम आपके लिए उत्तराखंड के कसार देवी से ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसको पढ़कर आपको भी गौरवान्वित महसूस होगा
आपको यह पता चलेगा कि देश विदेश में लोग उत्तराखंड को कितनी महत्वता देते हैं। अखंड रामायण पाठ के दौरान कसार देवी (अल्मोड़ा) में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला जिसको देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कसार देवी में अखंड रामायण के दौरान एक विदेशी परिवार पहुंच गया और भक्ति में लीन हो गया। विदेशी परिवार को भक्ति में लीन देख सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए और सब ने साथ मिलकर भगवान की अराधना की। मंदिर पहुंचे विदेशी परिवार ने काफी देर तक भजन कीर्तन कर भगवान राम का नाम जपा। आगे पढ़िए
इस दौरान विदेशी श्रद्धालुओं ने भगवान राम के नाम का घंटों जप किया और बाद में ध्यान भी लगाया। आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे जो विदेशी परिवार की भगवान राम के प्रति आस्था देखकर अभिभूत हो गए। दरअसल गरमपानी स्थित उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ अरे दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया मगर भक्तिमय माहौल में चार चांद लगाए वहां पर आने वाले एक विदेशी परिवार ने। विदेशी श्रद्धालुओं ने भगवान राम के नाम का घंटों जप किया बाद में ध्यान भी लगाया। उनको देखकर हर कोई अभिभूत हो गया और सब ने मिलजुल कर पूजा आराधना की।