केदारनाथ धाम पहुंची साउथ की हीरोइन नंदिनी, हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि पैदल पूरा किया सफर

खराब मौसम में हेलीकॉप्टर नहीं चला तो 32 किमी पैदल बाबा केदार के धाम पहुंची साउथ इंडियन एक्ट्रेस नंदिनी राय
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nandini rai kedarnath: South Indian actress Nandini Rai in Kedarnath Dham
Image: South Indian actress Nandini Rai in Kedarnath Dham

रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े फिल्म सुपरस्टार तक आते हैं।

Actress Nandini Rai in Kedarnath Dham

हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नंदिनी राय भी शुक्रवार को बाबा केदार के दर्शन करने पहुंची। भक्ति में लीन नन्दिनी अपनी यात्रा के दौरान 32 किमी पैदल चलीं। दरअसल उन्हें दो दिन पहले हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही। जिसके बाद वे गौरीकुंड से पैदल ही यात्रा पर निकल पड़ीं। नंदिनी राय ने हिंदी फिल्म फैमिली पैक और तेलुगु फिल्म माया में अभिनय किया है। उन्होंने एक और तेलुगु फिल्म मोसगल्लाकु मोसागाडु में अभिनय किया है। उन्हें बॉलीवुड फिल्म लॉग इन में भी देखा गया था। आगे पढ़िए

अभिनेत्री ने बताया कि पैदल यात्रा का शानदार अनुभव रहा। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के दर्शन पर किए। बता दें कि केदारनाथ में मौसम खराब होने की वजह से रजिस्ट्रेशन पर 8 मई तक रोक लगा दी गई है, जिसके चलते यात्रियों को आने-जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हेली सेवा भी इन दिनों खराब मौसम की वजह से संचालित नहीं की जा रही है इसलिए लोग पैदल ही केदारनाथ धाम यात्रा पर निकल रहे हैं। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दो दिन पूर्व केदारनाथ में खराब मौसम के कारण कई यात्रियों को दिक्कत हो रही है।