केदारनाथ के बाद तुंगनाथ धाम पहुंची एक्ट्रेस सारा अली खान, शिव स्तुति कर लगाया

Sara Ali Khan in Tungnath तुंगनाथ दर्शन के बाद सारा चंद्रशिला जाना चाहती थीं, लेकिन खराब मौसम के चलते उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Sara Ali Khan Tungnath: Sara Ali Khan in Tungnath
Image: Sara Ali Khan in Tungnath

रुद्रप्रयाग: फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ धाम से गहरा लगाव है। साल 2018 में सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

Sara Ali Khan in Tungnath

इस फिल्म की शूटिंग केदारघाटी के कई क्षेत्रों में हुई। तब से सारा अली खान समय-समय पर बाबा केदार के दरबार में शीश नवाने को आती रही हैं। कुछ दिन पहले सारा एक बार फिर उत्तराखंड आईं। यहां उन्होंने तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। वह करीब पांच घंटे तक वहीं रहीं, सारा चंद्रशिला जाना चाहती थीं, लेकिन खराब मौसम के चलते उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। उषाणा गांव के पर्यटक गाइड दिनेश बजवाल ने बताया कि 6 मई को सारा तुंगनाथ आई थीं। वह चोपता से पैदल ही साढ़े तीन किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंची थीं। आगे पढ़िए

भगवान शिव की स्तुति करने के बाद वह दोपहर बाद चंद्रशिला के लिए निकलीं, लेकिन खराब मौसम और बर्फबारी के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। सारा करीब तीन घंटे तक तुंगनाथ में रुकी रहीं। इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। साथ ही पुजारियों, हक-हकूकधारियों और यात्रियों से बातचीत भी की। तुंगनाथ में दर्शन करने के बाद सारा अली खान 7 मई को केदारनाथ गईं। यहां उन्होंने दो दिन बाबा केदार के सानिध्य में बिताए। सारा अली खान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। केदारनाथ धाम पहुंच कर सारा ने विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही वहां जप-तप भी किया। बाबा केदार का आशीर्वाद लेकर सारा बीते मंगलवार वापस घर लौट गईं।