Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप भी आने वाले दिनों में दिल्ली और देहरादून के बीच ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे तो यह खबर आपके लिए एक सुखद खबर है
अब देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन चले जा रही है। आपको भी वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेन में बैठने का अवसर प्राप्त होगा। देहरादून से नई दिल्ली के बीच 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। रेलवे मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन व अन्य अधिकारी भी उनके साथ है। सभी अधिकारी स्टेशन का निरीक्षण कर रहें हैं।29 मई से देहरादून से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होना है। आगे पढ़िए
आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन सुपर फास्ट ट्रेन है जो कि कुछ घंटों में ही लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचा देती है। देहरादून से कई लोग बेसब्री से इस ट्रेन के संचालित होने का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार उन्हें 23 मई से वंदे भारत देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित की जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश को क्रॉस करते हुए उत्तराखंड ट्रक पहुंचेगी। उन सुपर फास्ट ट्रेन दिल्ली से उत्तराखंड के बीच किन जगहों पर रुकेगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में इसके स्टॉप हो सकते है। दिल्ली से देहरादून के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन शाम के समय करीबन 5 बजे दिल्ली से रवाना होगी तथा रात के लगभग 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून से यह ट्रेन सुबह 8 बजे रवाना होगी तथा दोपहर को 1 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगर बात करें किराए की तो एसी चेयरकार का किराया 915 रुपए तथा एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1425 रुपए तक रहेगा।