पहाड़ की उड़नपरी को मिला गोल्डन चांस, इस बार दुनिया देखेगी अंकिता ध्यानी का जलवा

Ankita Dhyani Asian Athletics Competition कभी पहाड़ के पथरीले रास्तों पर दौड़ने वाली अंकिता अब थाइलैंड में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Ankita dhyani : Ankita Dhyani Qualified for Asian Athletics Competition
Image: Ankita Dhyani Qualified for Asian Athletics Competition

चमोली: उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।

Ankita Dhyani Qualified for Asian Athletics Competition

पहाड़ की प्रतिभाशाली बेटी अंकिता ध्यानी ने एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने झारखंड में रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही 26वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंकिता ने 1500 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीता और इसी के साथ वो एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सेलेक्ट हो गईं। इस प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड में 12 से 16 जुलाई के बीच किया जाएगा। अंकिता की इस सफलता से उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। कभी पहाड़ के पथरीले रास्तों पर दौड़ने वाली अंकिता अब थाइलैंड में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उत्तराखंड एथलेटिक संघ ने भी अंकिता को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी, उनका हौसला बढ़ाया। अंकिता ने कम उम्र में ही कड़ी मेहनत कर अपने हुनर को निखारा और लगातार ऊंची उड़ान भरकर उत्तराखंड का मान बढ़ा रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक दिन में दो इवेंट में मेडल जीते हैं। पंद्रह सौ, तीन हजार और पांच हजार मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर कई बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। पंजाब में हुई 19वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंकिता ने गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन केन्या के नैरोबी में होने वाली अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस तरह उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी नेशनल गेम्स में छायी रहीं। अब वो थाइलैंड में देश का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगी।