Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: UPSC परीक्षा में उत्तराखंड की कई होनहार बेटियों ने सफलता का इतिहास रचा है। सफल अभ्यर्थियों के घर पर इस समय जश्न का माहौल है।
इनमें हल्द्वानी की रहने वाली दीक्षिता जोशी भी शामिल हैं। पीलीकोठी की रहने वाली दीक्षिता ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने आईएएस अफसर बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। होनहार दक्षिता हमेशा से आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करने का सपना देखा करती थीं। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की। माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग के दम पर दीक्षिता आईएएस अफसर बनने जा रही हैं। उनका परिवार दन्या क्षेत्र का रहने वाला है। आगे पढ़िए
पिता आईके पांडे नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में फॉर्मासिस्ट हैं। जबकि माता दीपा जोशी पहाड़पानी के खीमराम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी विषय की प्रवक्ता हैं। दीक्षिता ने अपनी स्कूली शिक्षा हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से हासिल की। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में टॉप करने के बाद उन्होंने जीबी पंत यूनिवर्सिटी, पंतनगर में आगे की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने IIT मंडी से मास्टर्स किया। दीक्षिता कई साल से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, कई बार निराशा भी हाथ लगी, लेकिन उन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा। आज UPSC Result 2023 सामने आए और दीक्षिता पहाड़ की दूसरी बेटियों को भी कामयाबी की राह दिखा रही हैं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से उन्हें शुभकामनाएं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।