उत्तराखंड: पिता दुकान चलाते हैं, बेटी ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम..बनेगी IAS अफसर

Bageshwar Kalpana Pandey बागेश्वर की कल्पना ने क्रैक की सिविल सर्विसेज, यूपीएससी में हासिल की 102 रैंक..आप भी पढ़िए पूरी खबर
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Bageshwar Kalpana Pandey upsc : Bageshwar Kalpana Pandey clears UPSC exam
Image: Bageshwar Kalpana Pandey clears UPSC exam

बागेश्वर: बीते दिन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी किया जिसमें बेटियों ने जीत का डंका बजा दिया है।

Bageshwar Kalpana Pandey clears UPSC exam

इसमें आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यहां तक की टॉप 4 में भी लड़कियां ही हैं। उत्तराखंड की बेटियों ने भी जीत का डंका बजा दिया है। आज हम आपको एक ऐसी ही होनहार बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा क्लियर कर ली है और आईएएस की सूची में शामिल हो गई हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के बागेश्वर में गरुड़ निवासी कल्पना पांडे की। कल्पना 102 रैंक लाकर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। आगे पढ़िए

उनके पिता बागेश्वर के गरुड़ में दुकान चलाते हैं। रमेश चंद्र पांडे की बेटी कल्पना पांडे ने सिविल सेवा परीक्षा में झंडे गाड़े हैं। उनको 102वीं रैंक मिली है। कल्पना मूल रूपसे गरुड़ की ग्राम पंचायत दर्शानी के खडेरिया गांव की निवासी हैं। कल्पना तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। कल्पना ने कक्षा 10 तक की शिक्षा सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चली गईं। कल्पना की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है। कल्पना ने यह साबित कर दिया है कि मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी मेहनत कर ऊंचा से ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है। कल्पना के घर में खुशियों का माहौल पसर गया है।