Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: 28 मई से उत्तराखंड और देहरादून के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वंदे भारत का संचालन शुरू होने जा रहा है।
इसको लेकर लोगों के बीच में अभी से उत्साह देखा जा सकता है। इस ट्रेन की गति दिल्ली और दून के बीच चलने वाली शताब्दी से भी ज्यादा है। यह मात्र 4 घंटे में दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर तय करेगी। कल पहली बार इसका संचालन किया जाएगा और कल इसमें यात्री मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। जी हां, देहरादून दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्री पहले दिन मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे और इसके लिए पास बनाने पड़ेंगे। देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून आने की सुविधा फ्री रहेगी। पहले दिन 28 मई को ट्रेन 11 बजे देहरादून से चलेगी। फिलहाल इसमें 8 कोच रहेंगे और सभी कोच चेयर कार होंगे। आगे पढ़िए
डीआरएम ने बताया कि वंदे भारत देश के बाकी जगहों पर 16 कोच के चल रही है मगर अभी दून-दिल्ली की ट्रेन 8 कोच की चलेगी। इसके बाद में कोच की संख्या बढ़ाई जा सकती है और यह इतनी ज्यादा सुपरफास्ट होगी कि देहरादून दिल्ली के बीच 52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इस ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर होंगे, सीसीटीवी कैमरे होंगे और सफर के दौरान ट्रेन के अंदर किसी भी तरह की आवाज नहीं आएगी। अभी तक दून से शताब्दी एक्सप्रेस 6 घंटे 5 मिनट में दिल्ली पहुंचती है मगर अब यह सफर घटकर 5 घंटे का ही रह जाएगा यह ट्रेन सुबह 5:50 पर दून से रवाना होगी और 11:00 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगी फिलहाल Dehradun Delhi Vande Bharat Express का किराया अभी तक तय नहीं हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि इसका किराया शताब्दी से थोड़ा अधिक हो सकता है।