देहरादून से दिल्ली: वंदे भारत ट्रेन का किराया, रूट और खूबियां जान लीजिए

वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये तय किया गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun Delhi Vande Bharat Express: Dehradun Delhi Vande Bharat Express Fare Route All Detail
Image: Dehradun Delhi Vande Bharat Express Fare Route All Detail

देहरादून: अब उत्तराखंड के लोग भी वंदे भारत ट्रेन में सफर का आनंद ले सकेंगे। देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली इस हाईटेक ट्रेन सेवा की आज से शुरुआत हो गई।

Dehradun Delhi Vande Bharat Express Fare Route All Detail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देहरादून रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पर्वतमाला योजना उत्तराखंड का भविष्य बदलने जा रही है। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से राज्य में आने वाले यात्रियों को फायदा होगा। वंदे भारत भारत के सामान्य परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह रेलवे का स्वर्णिम युग है। स्वदेश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन यहां से चलने जा रही है। जल्द ही दुर्गम इलाकों में भी ऐसी ट्रेनें चलाई जाएंगी। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच रेल सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। चलिए अब आपको ट्रेन की खूबियों और किराये के बारे में बताते हैं। आगे पढ़िए

वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है। औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। राजाजी नेशनल पार्क में ट्रेन की औसत रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा होगी। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस शेष सभी छह दिन संचालित होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जबकि उत्तर रेलवे की ओर से संचालित होने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अब तक देश में कुल 16 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं।
देहरादून से दिल्ली: देहरादून- 7.00 बजे, हरिद्वार- 8.04 बजे, रुड़की- 8.49 बजे, सहारनपुर- 9.27 बजे, मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे, मेरठ- 10.37 बजे, आनंद विहार- 11.45 बजे
दिल्ली से देहरादून: आनंद विहार- शाम 5.20 बजे, मेरठ- 6.38 बजे, मुजफ्फरनगर- 7.08 बजे, सहारनपुर- 7.55 बजे, रुड़की- 8.31 बजे, हरिद्वार- 9.15 बजे, देहरादून- रात 10.35 बजे.