Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली देहरादून वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन के उद्घाटन के बाद आठ घंटों में ही यह ट्रेन 29 और 30 मई के लिए पूरी तरह पैक हो गई।
देहरादून से दिल्ली का सफर महज चार घंटे 45 मिनट में पूरा करने वाली यह पहली ट्रेन है। इसके संचालन का दिल्ली और देहरादून के निवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों ही तिथियों में वेटिंग टिकट की बुकिंग भी निरंतर बढ़ती जा रही है। वहीं, 29 मई को दिल्ली से देहरादून आने वाली वंदे भारत में भी सभी सीट बुक हो चुकी हैं। इसी दिन से इस ट्रेन का देहरादून से दिल्ली के लिए नियमित संचालन शुरू होना है। बीते गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके साथ ही आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन में सफर के लिए सीटों की आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। बात दें कि शाम सात बजे तक 29 और 30 मई के लिए ट्रेन की सभी 570 सीट जिनमें चेयर कार और एग्जीक्यूटिव कार शामिल हैं बुक हो चुकी थीं। आगे पढ़िए
देहरादून से दिल्ली का सफर चार घंटे 45 मिनट में पूरा करने वाली यह पहली ट्रेन है। अभी सबसे कम समय शताब्दी पांच घंटे 55 मिनट और जन शताब्दी छह घंटे पांच मिनट लेती हैं। वंदे भारत बुधवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन सुबह सात बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन है, जिसके चलते इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसकी रफ्तार भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले अधिक है। ट्रेन में आठ कोच हैं, कोच के अंदर माडर्न तकनीक से युक्त चेयर लगी हैं। यात्रियों की सुविधाओं के लिए 32 इंच की बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोच के अंदर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इंटरनेट की सुविधा के लिए कोच के अंदर वाई-फाई भी लगा है।