गढ़वाल: युवक ने अपने ही गांव की महिला को बुरी तरह पीटा, विरोध करने पर रेप कर दिया

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स महिला के गांव में ही रहता है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Pauri women misdeed : Pauri Garhwal Thalisain boy misdeed with woman
Image: Pauri Garhwal Thalisain boy misdeed with woman

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण क्षेत्र में एक शख्स ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

Pauri Garhwal boy misdeed with woman

उसने गांव में रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स महिला के गांव में ही रहता है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामला 22 मई का है। थलीसैंण थाने में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी मौसी के साथ मारपीट की। आरोपी शख्स महिला पर पहले से गंदी नजर रखता था। आगे पढ़िए

कुछ दिन पहले उसने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला संग रेप किया। घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। बाद में महिला और परिजन पुलिस के पास पहुंचे और वारदात के बारे में बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी माधव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।