देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, कई ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव..पढ़िए डिटेल

वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पहले दिन ट्रेन में लगभग सभी सीटें बुक रहीं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
dehradun train timing change: many train timing change from dehradun railway station
Image: many train timing change from dehradun railway station

देहरादून: इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। सोमवार से देहरादून-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

Train timing change from dehradun railway station

पहले दिन ट्रेन में लगभग सभी सीटें बुक रहीं। दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के साथ ही कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रात 10 बजकर 05 मिनट पर निकलने वाली उपासना ट्रेन अब नौ बजकर 45 मिनट पर दून से रवाना होगी। जबकि रात 10 बजकर पांच मिनट पर दून से निकलने वाली कुंभ एक्सप्रेस भी नौ बजकर 45 मिनट पर निकलेगी। दिल्ली से दून पहुंचने वाली जनशताब्दी ट्रेन पहले रात नौ बजकर 15 मिनट पर पहुंचती थी। अब यह ट्रेन नौ बजकर 10 मिनट पर दून पहुंचेगी। आगे पढ़िए

उत्तरी रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वह ट्रेनों का टाइम टेबल देखकर ही घर से निकलें। ऐसा न करने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए अब आपको वंदे भारत ट्रेन की खूबियों और किराये के बारे में बताते हैं। वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है। औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। राजाजी नेशनल पार्क में ट्रेन की औसत रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा होगी। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस शेष सभी छह दिन संचालित होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये तय किया गया है।