Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुड़की: BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे चहेते खिलाड़ी ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को बीसीसीआई के सूत्र द्वारा बताया गया है कि ऋषभ पंत की एक्सीडेंट के बाद कई सर्जरी नहीं हुई है। बीसीसीआई सूत्र का कहना है कि 'मैं इस बात को साफ कर दूं कि पंत की कभी भी कई सर्जरी नहीं हुई, जैसी चारों तरफ अफवाहें उड़ी. उनकी हर दो सप्ताह में जांच की जा रही है. वह उम्मीद से ज्यादा तेजी से रिकवर कर रहे हैं. इसका मतलब यह है कि वह समय से पहले कमबैक कर सकते हैं.' कुल मिलाकर उन्होंने पंत की कई सर्जरी होने की बात को अफवाह करार दिया। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ऋषभ पंत क्रिकेट वर्ल्ड कप icc cricket world cup 2024 में वापसी कर सकते हैं। आगे पढ़िए
आपको बता दें कि बीते साल के आखिर में ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। इस दौरान वो सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस हासे के बाद से ऋषभ पंत कई क्रिकेट सीरीज से बाहर रहे। बीसीसीआई सूत्र द्वारा कहा गया है कि ऋषभ को चलने के लिए बैसाखी के सहारे की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है। सड़क हादसे के बाद ऋषभ के लिगामेंट की सर्जरी हुई थी और अब वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। लिगामेंट की सर्जरी होने की वजह से ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग करने में ज्यादा वक्त लग सकता है लेकिन Rishabh pant बल्लेबाज के रूप में टीम icc cricket world cup 2024 में come back कर सकते हैं।