Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: नैनीताल का हल्द्वानी शहर...यहां एक शिक्षिका ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मरने वाली शिक्षिका सिर्फ 26 साल की थी।
उसकी डेढ़ साल की बेटी है। मां की मौत के बाद बच्ची के सामने परवरिश का संकट पैदा हो गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली एक शिक्षिका ने घर से दूर जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना शिक्षिका ने अपनी सहेलियों और परिजनों को दी थी। जब तक सहेली मौके पर पहुंची, तब तक शिक्षिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बिठौरिया हरिपुर निवासी 26 साल की गीतांजलि देऊपा की शादी 2 साल पहले मुखानी निवासी अभिनव मेहरा के साथ हुई थी। आगे पढ़िए
गीतांजलि की डेढ़ साल की बेटी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बीते दिन स्कूल से घर पहुंचने के बाद गीतांजलि चारधाम मंदिर स्थित जंगल में पहुंची और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसने खुदकुशी से पहले अपनी सहेली को फोन किया था। जब तक सहेली मौके पर पहुंची तब तक गीतांजलि जहरीले पदार्थ का सेवन कर चुकी थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने गीतांजलि के पति और ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।