Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
महानगरों में गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग राहत पाने के लिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे हैं। बागेश्वर के खूबसूरत हिल स्टेशन कौसानी में भी पर्यटकों की गहमागहमी बनी हुई है। यहां से हिमालय की चोटियों का शानदार दीदार होता है। कौसानी आने वाले पर्यटक चीड़ के घने पेड़ों से घिरे कौसानी से बैजनाथ कत्यूरी, सोमेश्वर और गरुड़ की सुंदर घाटियों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। आमतौर पर शांत माने जाने वाले कौसानी में इन दिनों 80 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। बैजनाथ, बागेश्वर में भी चहल-पहल बढ़ गई है। आगे पढ़िए
बंगलूरू, गुजरात, दिल्ली, लखनऊ, बनारस समेत देश के कई राज्यों से पर्यटक यहां आए हुए हैं। जिससे व्यापारी और स्थानीय लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। एडवेंचर के शौकीन यहां से पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा पर निकल रहे हैं। कौसानी को भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है। यह हिंदी के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत की जन्मस्थली है। महात्मा गांधी ने यहां अनाशक्ति योग भी लिखा था। यहां आने वाले पर्यटक रुद्रधारी जलप्रपात के साथ ही नंदा देवी और नंदा घुटी जैसी चोटियों का करीब से दीदार कर सकते हैं। यहां कौसानी टी एस्टेट के अलावा स्टारगेट ऑब्जर्वेटरी भी है। अगर आप भी वीकेंड पर शोरगुल से दूर शांति की तलाश में हैं तो Mini Switzerland Kausani आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।