Uttarakhand Bharat Gaurav Express यह ट्रेन 10 जुलाई से 20 जुलाई तक दक्षिण भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Bharat Gaurav Express Timing Booking and All Detail
ऋषिकेश: क्या आप भी दक्षित भारत के भ्रमण पर जाना चाहते हैं, वहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, अगर इस सवाल का जवाब हां है, तो अपना बैग पैक कीजिए और निकल पड़िए।
Uttarakhand Bharat Gaurav Express all detail
आईआरसीटी की ओर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। जिससे यात्री दक्षिण भारत के दर्शन कर सकेंगे। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से चलेगी। रेलवे ने हरिद्वार में बुकिंग करनी भी शुरू कर दी है। यह ट्रेन 10 जुलाई से 20 जुलाई तक दक्षिण भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी। ट्रेन का किराया कितना होगा और बुकिंग कैसे करानी है, ये जानने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। सबसे पहले किराया जान लेते हैं। स्लीपर क्लास का पैकेज 20870 रुपये (एक से तीन व्यक्ति तक) रखा गया है, जबकि प्रति बच्चे के लिए 19642 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी) में पैकेज 35072 रुपये (एक से तीन व्यक्ति तक) और प्रति बच्चे के लिए 33628 रुपये देने होंगे। कंफर्ट श्रेणी (सेकेंड एसी) में पैकेज 46557 रुपये (एक से तीन व्यक्ति तक) व प्रति बच्चे का पैकेज का 44825 रुपये है। बच्चे की उम्र 5 से 11 वर्ष तक होनी चाहिए। आगे पढ़िए
ट्रेन के स्टॉपेज योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, सतना रेलवे स्टेशन होंगे। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। जबकि अधिक जानकारी या बुकिंग के लिए लखनऊ-8287930908-8287930909-8287930906-8287930913-8287930902, कानपुर-8595924298-8287930930, योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली एवं शाहजहांपुर में -9953537153-8595924296-8287930906-8287930913 और प्रयागराज जंक्शन के लिए 8287930935-8287930932-7081586383 पर संपर्क कर सकते हैं। यात्री Bharat Gaurav Express के माध्यम से मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर व कन्याकुमारी की दर्शन यात्रा कर सकते हैं। 10 रात और 11 दिन के पैकेज में यात्री को नाश्ता एवं दोपहर व रात का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। एसी-नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा।