Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून वासियों के लिए बड़ी खबर है। खबर है कि देहरादून नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लिया है। देहरादून नगर निगम ने देहरादून की मलिन बस्तियों का हाउस टैक्स माफ कर दिया है।
मलिन बस्तियों का पूरे पांच साल का हाउस टैक्स माफ किया गया है। इसके बाद से मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते 5 साल का हाउस टैक्स माफ करने के बाद अब जून महीने से इन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूला जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नगर निगम द्वारा साल 2018 से 2023 तक पांच साल के बकाया हाउस टैक्स को वसूला दाना था। लेकिन अब निगम ने करीब 40 हजार घरों को 5 साल के हाउस टैक्स से राहत दे दी है। इनका टैक्स माफ कर दिया गया है। अब जून 2023 से इन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूला जाएगा। आगे पढ़िए
साल-2018 के बाद से मलिन बस्तियों से टैक्स नहीं लिया गया। इसके अलावा करीब 12 हजार भवन मालिकों से हाउस टैक्स वसूला जा रहा था। बीते करीब पांच सालों में देहरादून नगर निगम ने टैक्स नहीं लिया, जिस वजह से लाखों की राजस्व हानि हुई। अब निगम टैक्स वसूलने को तैयार है। हालांकि, 2016 में मलिन बस्ती नियमितीकरण नियमावली लागू होने के बाद बनी बस्तियों को अवैध मानकर उनसे टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद 25 हजार से अधिक भवन कर के दायरे में आने का अनुमान है। मलिन बस्तियों में जो भी अब हाउस टैक्स जमा करेगा, उससे साल 2023-24 का टैक्स लिया जाएगा। साथ ही जो पूर्व में भी टैक्स जमा कर रहे थे, यदि वो पिछला टैक्स देना चाहते हैं तो दे सकते हैं, लेकिन जो नहीं देना चाहता है और पहली बार टैक्स देना चाहता है तो उससे इसी साल का ही Dehradun house tax लिया जाएगा।