देहरादून से मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई सीधी फ्लाइट..पढ़िए डिटेल

देहरादून-मुंबई के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोमवार से दोनों शहरों के बीच नई विमान सेवा शुरू की गई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun mumbai vistara flight : Dehradun mumbai Vistara Flight Timings and Schedule
Image: Dehradun mumbai Vistara Flight Timings and Schedule

देहरादून: प्रदेश के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

Dehradun mumbai Vistara Flight

एयरपोर्ट में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब देहरादून से मुंबई के बीच एक और फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। विमानन कंपनी विस्तारा ने यहां से मुंबई के लिए अपनी दूसरी फ्लाइट शुरू कर दी है। देहरादून-मुंबई के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोमवार से दोनों शहरों के बीच नई विमान सेवा शुरू की गई है। विस्तारा की यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन देहरादून-मुंबई के बीच अपनी उड़ान भरेगी। फ्लाइट का शेड्यूल क्या रहेगा, ये भी बताते हैं। आगे पढ़िए

यह फ्लाइट हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आएगी। जबकि, यहां से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना होगी। देहरादून-मुंबई के बीच यह विस्तारा की दूसरी फ्लाइट है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों की 15 फ्लाइट के साथ इंडिगो सबसे आगे है। इसके बाद विस्तारा और एलाइंस एयर की भी तीन-तीन उड़ानें एयरपोर्ट पर संचालित की जा रही हैं। बता दें कि देहरादून से दिल्ली और मुंबई के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विस्तारा एयरलाइंस ने देहरादून-मुंबई रूट पर अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है।