देहरादून: बंद मकान के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, अनाथ हुआ 4 दिन का नवजात बच्चा

हैरानी की बात ये भी है कि पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dehradun husband wife death : Dead body of husband wife found in locked house in Dehradun
Image: Dead body of husband wife found in locked house in Dehradun

देहरादून: देहरादून के क्लेमेंटाऊन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

Dead body of husband wife found in Dehradun

यहां पति पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंद मकान के अंदर मिले। बताया जा रहा है कि आस पड़ोस के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर देखा तो फर्श पर पति पत्नी के शव पड़े हुए थे। हैरानी की बात ये भी है कि पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। आगे पढ़िए

बताया जा रहा है कि दोनों की मौत 3 या 4 दिन पहले ही हुई है। मृतक का नाम कासिफ था, जिसकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। उसकी पत्नी अनम की उम्र महज़ 22 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि कासिफ सहारनपुर का रहने वाला था और अनम उसकी दूसरी पत्नी थी। फिलहाल पुलिस कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। बताया ये भी गया है कि कासिफ किराए पर JCB चलाता था। पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले नाराज थे। पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर मकान लिया था। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय सहित स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है।