देहरादून की तरह उत्तराखंड में एक और एयरपोर्ट, केंद्र सरकार ने दी खुशखबरी

पिथौरागढ़ एयरपोर्ट सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालांकि यहां से फ्लाइट का संचालन कब शुरू किया जाएगा। इसका फैसला उत्तराखंड विकास प्राधिकरण को करना है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Pithoragarh Airport Aerodrome License: Aerodrome license issued for Pithoragarh airport
Image: Aerodrome license issued for Pithoragarh airport

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ की जनता हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार कर रही है, और ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस मिल गया है।

Aerodrome license issued for Pithoragarh airport

इसका मतलब ये है कि पिथौरागढ़ एयरपोर्ट सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालांकि यहां से फ्लाइट का संचालन कब शुरू किया जाएगा। इसका फैसला उत्तराखंड विकास प्राधिकरण को करना है। एरोड्रम लाइसेंस जारी होने के बाद यहां बड़े जहाज उतर सकेंगे, साथ ही सभी जहाजों को लैंडिंग और टेक ऑफ की सुविधा मिल सकेगी। एयरपोर्ट को सेना के हवाले करने की भी तैयारी है। यहां से भारतीय सेना चीन और नेपाल सीमा पर नजर रख सकेगी। बता दें कि लंबे समय से नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए उड़ान शुरू करने की बात कही जा रही थी, लेकिन कई समस्याओं के कारण सीमांत जिले के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही। एरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद यहां से हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। जिससे सीमांत जिले के लोगों के लिए दिल्ली और देहरादून जाना आसान हो जाएगा। आगे पढ़िए

हाल में यहां के संचालन का जिम्मा सेना को दिया गया है। अभी पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच की करीब 500 किलोमीटर की दूरी को तय करने में 12 घंटे लगते हैं। हवाई सेवा शुरू होने के बाद यह दूरी एक से डेढ़ घंटे में पूरी हो जाएगी। साल 2018 में यहां हेरिटेज एविएशन ने पंतनगर और पिथौरगढ़ के बीच 9 सीटर विमान सेवा शुरू की थी। इसके बाद साल 2021 में अक्टूबर महीने में पवनहंस ने भी यहां से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, लेकिन दोनों ही सेवाएं कुछ ही महीने में बंद हो गईं। अब केंद्र ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ के लिए एरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है। जिसके बाद यहां बड़े विमानों की भी आवाजाही हो सकेगी। पिथौरागढ़ के लिए एरोड्रम लाइसेंस जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसके लिए धन्यवाद दिया है।