Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे लोग ध्यान दें। जैसा कि आप सभी जानते हैं इस बार चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।
बीते दिनों राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर 16 जून तक के लिए रोक लगा दी थी। उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही रजिस्ट्रेशन खुल जाएंगे और लोग नए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, लेकिन अब पंजीकरण पर रोक को 20 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केदारनाथ धाम में हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। आगे पढ़िए
पहले 16 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 जून तक किया गया है। बात करें केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या की तो अब तक केदारनाथ में 9.30 लाख यात्रियों ने दर्शन किए हैं। चारधाम यात्रा में अब तक 27 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जिनमें केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। वह यहां पुनर्निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। केदारनाथ में आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारपुरी को भव्य रूप में संवारा जा रहा है।