Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं और स्थानीय क्रिकेटर्स को मैदान पर चौके छक्के उड़ाते देखना चाहते हैं, तो चले आइए देहरादून।
दरअसल राजधानी देहरादून में 22 जून से उत्तराखंड प्रीमियर लीग शुरू होने जा रही है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाली टी-20 सीरीज में उत्तराखँड की 6 टीमें प्रतिभाग करेंगी। क्रिकेट उत्तराखंड को मान्यता मिलने के बाद ये पहली प्रोफेशनल लीग है। हर एक टीम में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीमों का चयन सीएयू यानी उत्तराखंड क्रिकेट की चयनकर्ता समिति ने किया है। आगे पढ़िए
अब बात करते हैं स्टार खिलाड़ियों की…आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके आकाश मधवाल, राजन कुमार, आदित्य तारे भी उत्तराखंड प्रीमियर लीग में दमखम दिखाएंगे। मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। यानी लीग में हर दिन दो मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा 26 जून को तीन मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में टिहरी टाइटंस, देहरादून दबंग, नैनीताल निंजा, हरिद्वार हीरोज, पिथौरागढ़ चैंप्स और ऊधमसिंंह नगर टाइगर टीमें हिस्सा लेंगी। उत्तराखंड प्रीमियर लीग Uttarakhand Premier League के पहले संस्करण में 6 टीमों के 18 मुकाबले खेले जाएंगे। IPL की तर्ज पर सभी मुकाबले दिन और रात में खेले जाएंगे। नौ मैच दिन और नौ मैच रात में होंगे।