Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम ग्वीन बड़ा में बड़ा हादसा होते होते बच गया।
यहां बकरी चुगाने गए एक व्यक्ति पर गुलदार ने घातक हमला बोल दिया। वो तो व्यक्ति ने हिम्मत नहीं खोई और सीधा गुलदार से भिड़ गए। उसने हिम्मत से काम लेते हुए गुलदार से लड़ना मुनासिब समझा और खुद की जान बचाई। गुलदार के हमले में व्यक्ति के हाथ पर चोटें आई है। दरअसल गुलदार के हमले में घायल हुआ ग्राम ग्वीन बड़ा निवासी दिनेश पंवार रोज की तरह गांव से लगे जंगल में बकरी चुगाने जा रहा था। आगे पढ़िए
बकरी चुगाते समय झाड़ियों में घात लगाए गुलदार ने दिनेश पर हमला कर दिया। दिनेश ने डर के मारे भी।हिम्मत नहीं खोई और साहस का परिचय दिया और गुलदार से भिड़ गया। दिनेश ने शोर मचाते हुए गुलदार की गर्दन दबोच ली। उनका शोर सुन आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गुलदार पर डंडों से वार कर उसे भागने के लिए मजबूर कर दिया। आनन फानन में घायल दिनेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेलूसैंण लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय बेस हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।