देहरादून में 10 दिन पहले कमरे में मृत मिले थे दंपती, अब महिला की वीडियो हुई वायरल,भाई पर लगाया आरोप
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: dehradun clement town husband wife dead body case
देहरादून: देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में मकान में मृत मिले दंपती काशिफ और अनम प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में अनम का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है।
Dehradun husband wife dead body case
वीडियो में महिला अपने भाई पर उसे व उसके पति को मारने की योजना का आरोप लगा रही है। इसके साथ वीडियो में महिला यह कह रही है कि उसके भाई उसे व उसके पति को मारने की तैयारी कर रहे थे। उसके पति को झूठे केस में फंसाने की तैयारी की जा रही थी। उसके भाई ने उसे बहुत परेशान किया।बता दें कि बीते बुधवार को मृतक काशिफ के पिता ने काशिफ की पत्नी के भाई पर हत्या का आरोप लगाया था। अनम के भाई पर उन्हें संपत्ति को लेकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने अनम के भाई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है।
क्या था पूरा केस?
दरअसल टर्नर रोड सी-13 में मकान मालिक सोहेल निवासी के मकान में काशिफ निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी अनम के साथ पिछले चार महीने से रह रहा था। पिछले से पिछले शुक्रवार को ही उसकी पत्नी डिलीवरी के बाद अस्पताल से बच्चे के साथ कमरे में लौटी थी। उसके बाद से ही उनके परिवार में बेहद टेंशन थी। मकान मालिक का कहना है कि बच्चे की डिलीवरी के बाद से उसके माता-पिता घर से बाहर नहीं निकले। काशिफ के किराये के कमरे के एक दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था तथा दूसरे दरवाजे पर अंदर से कुंडी बंद थी। मगर धीरे-धीरे उस कमरे से बदबू आने लगे तो मकान मालिक को थोड़ा शक हुआ जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। लाशों से आ रही बदबू के बीच जब पुलिस पहुंची तो उन्हें लाशों के बीच से पांच दिन का बच्चा सुरक्षित मिला। शवों के बीच में उनका पांच दिन का बच्चा सुरक्षित मिला, जिसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फोरेंसिक टीम को मृतकों के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले। प्राथमिक जांच में पुलिस दंपती के आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। हालांकि, पूरा कमरा खून से सना हुआ था। आगे पढ़िए
जानकारी के अनुसार, अनम काशिफ की दूसरी पत्नी थी। वह दून में रहकर कारोबार करता था। कुछ दिनों से काशिफ अपनी पहली पत्नी का फोन नहीं उठा रहा था। जिस पर वह सहारनपुर से देहरादून पहुंच गई। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे के एक दरवाजे पर ताला लटका था और पिछला दरवाजा अंदर से बंद था। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट भी नहीं हुआ था। ऐसे में शवों के बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया था। अब इस घटना के एक सप्ताह बाद काशिफ के पिता मोहतशिम ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस में तहरीर के आधार पर अनम के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।