Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं सैन्य भूमि भी है। देश सेवा के मामले में यहां के युवाओं का कोई मुकाबला नहीं। यहां के होनहार लाल सेना में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।
देश की सेवा कर उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे हैं। इन युवाओं में अब हल्द्वानी के रहने वाले कमल कर्नाटक भी शामिल हो गए हैं। कमल ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। कमल का परिवार सैनिक कॉलोनी हरिपुर नायक क्षेत्र मे रहता है। 4 साल की कठिन ट्रेनिंग के बाद वो 17 जून को वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए। आगे पढ़िए
कमल के पिता सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन प्रमोद कुमार कर्नाटक भी सेना में रह चुके हैं। वो साल 2020 में सेना से रिटायर हुए। माता गृहणी हैं। पिता को सेना की वर्दी में देख कमल भी सेना का हिस्सा बनने का सपना देखा करते थे। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और आखिरकार वायुसेना में ऑफिसर बनने में सफल रहे। कमल ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल से की है। कमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, गुरुजनों और ईश्वर को दिया। उनकी इस उपलब्धि से घर-परिवार में जश्न का माहौल है। परिजन गर्व से फूले नहीं समा रहे। राज्य समीक्षा टीम की ओर से कमल और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।