उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन की चेतावनी, नदियों के किनारे भूलकर भी न जाएं

Uttarakhand weather report आज प्रदेश के गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों के साथ ही कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand weather report: Uttarakhand weather report 25 June
Image: Uttarakhand weather report 25 June

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है।

Uttarakhand weather report 25 June

29 जून तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आज प्रदेश के गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों के साथ ही कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 जून को भी मौसम दुश्वारियां बढ़ाएगा। पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में रहने वाले सावधान रहें। यहां तीव्र वर्षा के कई दौर हो सकते हैं। आगे पढ़िए

Uttarakhand Weather Yellow Orange Alert

28 व 29 को भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। चट्टानें गिरने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। नदियों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। विद्युत और दूरसंचार सेवाओं को नुकसान पहुंचने की भी संभावना है। नदी-नालों के समीप रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। निचले इलाकों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। प्रशासन को यहां जल निकासी के इंतजाम करने का सुझाव दिया गया है। बांध प्रबंधन और नियंत्रण अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। भारी बारिश के दौरान बिजली से संचालित होने वाली वस्तुओं से दूर रहें।