Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में जगह जगह से गुलदार के आतंक की खबरें सामने आती जा रही हैं। अब उधम सिंह नगर में लगातार गुलदार के हमले की खबरें सामने आ रही हैं।
एक घटना में जसपुर में हुई है तो दूसरी घटना बाजपुर में हुई है। जसपुर में गुलदार ने खेत में काम कर रही महिला को निवाला बना लिया। वहीं दूसरी तरफ बाजपुर में गुलदार ने चलती कार पर हमला कर लिया। पहली घटना जसपुर की है। यहां 45 वर्षीय कमलेश देवी खेत पर घास काटने आयी थी। इस दौरान महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में खौफ पसरा हुआ है। आगे पढ़िए
वहीं दूसरी घटना में उधम सिंह नगर जिले के ही बाजपुर की है। यहां गुरकीरत नाम का युवक अपनी कार से अपने घर जा रहा था। अचानक उनकी कार के आगे गुलदार आ गया और हमलावर हो गया। इस बीच कार में बैठे गुरकीरत ने इसका वीडियो बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए